फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स-डे पर खूब दौड़े नन्हे-मुन्ने बच्चे

Tue, 23 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल में बच्चों ने सोमवार को स्पोर्ट्स-डे का आयोजन हुआ। उछल-कूद मचाते बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया। बच्चों के साथ शिक्षिकाओं को भी कसरत करनी पड़ी। रिले रेस और गुब्बारा दौड़ ने दर्शकों में रोमांच पैदा किया। बच्चों को खेल भावना से भरने के लिए तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन



स्टेशन रोड पर पर आयोजित सौ मीटर रेस वैष्णवी व आयुष्मान को पहला, लिमरा व नवील को दूसरा स्थान मिला। आना व वंश तीसरे स्थान पर रहे। सांप सीढ़ी में पार्थी व अमानत को पहला, राधिका, मृत्युंजय व नमन को दूसरा और प्रतिष्ठा व शौर्या को तीसरा स्थान मिला है।


डिस्कस थ्रो में पायल व आर्यन गेरा को पहला, आन्यशा व सारयांश को दूसरा और निष्ठा व रेयान को तीसरा स्थान मिला है। चार सौ मीटर रेस में अनुष्का व सोम को पहला, निष्ठा व रेयान को दूसरा और खुशबू व भामेश को तीसरा स्थान मिला है। संचालन करते हुए संगीता भार्गव ने कहा कि खेल भावना को विकसित करना महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें