फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम व भरत का मिलाप देख दर्शक हुए भावुक

Sun, 25 Oct 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम लीला कमेटी संभल के तत्वावधान में शनिवार की रात को भरत मिलाप की शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। मध्यरात्रि के करीब तहसील रोड पर बनाए गए मचान पर श्रीराम व भरत का मिलन देखकर दर्शक भी भाव विभोर हो उठे। इसके बाद श्रीराम का राजतिलक किया गया।
विज्ञापन



लंका पर विजय प्राप्ति के बाद श्रीराम चौदह का वर्षों का वनवास भी पूरा हो गया। वह अयोध्या की ओर लौटने लगे। उधर कोटपूर्वी से भरत श्रीराम की अगवानी के लिए चले। पूर्व विधायक सत्यप्रकाश गुप्ता ने पूजन के साथ शोभायात्रा की शुरूआत की। श्रीराम दरबार आदि कई मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। श्रीराम व भरत अलग-अलग रथों पर थे।


मध्यरात्रि के करीब तहसील रोड पर ऊंचाई पर बनाए गए मचान के पास दोनों के रथ पहुंचे। मचान पर ही श्रीराम-भरत का मिलन हुआ। जिसे देखकर दर्शक भी भावविभोर हो उठे। इसके बाद पाटो के दीवानखाना पर में पहुंचे। यहां श्रीराम का विधिविधान से राज तिलक किया गया।
विज्ञापन



इसमें मुनीष गुप्ता, सुशील गुप्ता, नवीन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, शोभित गुप्ता, विनेश गोयल, संतोष गुप्ता, संजय सांख्यधर, उमेशचंद्र शर्मा, कमलकांत तिवारी, पवन सक्सेना, सुधीर गर्ग आदि रहे। वहीं दूसरी ओर मोहर्रम के जुलूस के दौरान भीड़ के बीच से राम बने कलाकार को निकालने के मामले में प्रशासन ने परहेज किया। अधिकारी सामने नहीं आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें