फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगा ग्रामीणों ने जताया विरोध

Sun, 25 Oct 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलताजपुर के ग्रामीणों ने गांव से जाने वाले ओवरलोड ट्रकों और डंपरों के विरोध में जाम लगा रोष जताया। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह नौ बजे जाम लगाया, जो शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


इस दौरान किसी  प्रशासनिक अधिकारी के न आने पर ग्रामीणों को निराशा हुई। ग्रामीण रिंकू यादव, हरि राम, संदीप, अतर सिंह, महा सिंह, रोशन लाल सहित अनेक ग्रामीणों ने बताया कि गांव से रोजाना सैकड़ों ओवरलोड ट्रक और डंपर गुजरते हैं। इस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि इन ट्रकों के कारण भारी मात्रा में डस्ट उड़ती रहती है। इस कारण ग्रामीणों को टीबी हो गई है। उन्होंने बताया कि गांव से बजरी, रोड़ी, पत्थर आदि के ओवरलोड ट्रक भी जाते हैं।
विज्ञापन


राजस्थान के दुधवा और गौरीर गांव से ये ट्रक पत्थर आदि भरकर लाते हैं। ये पत्थर गांव में अनेक जगह गिरते रहते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है। वहीं रोड भी कच्चा होने के कारण यहां धूल मिट्टी भी पूरा दिन उड़ती रहती है। वे कई बार अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं, मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें