फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ और गंगा रक्षा के संकल्प संग कल्कि महोत्सव का शुभारंभ

Sun, 15 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गौ और गंगा की रक्षा के संकल्प के साथ शनिवार रात साधु-संतों के साथ सियासी हस्तियों ने श्री कल्कि महोत्सव का शुभारंभ किया। आपसी भाईचारे के साथ कौमी एकता का संदेश दिया गया। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प एक बार फिर दोहराया गया। संतों ने गंगा के प्रदूषण और गोकशी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन



वैसे तो यज्ञ हवन के साथ सुबह नौ बजे ही श्री कल्कि महोत्सव शुभारंभ हो गया था लेकिन शाम को ग्लैमर जगत और सियासत की हस्तियों का जमघट लग गया। साधु संत भी पहुंचे। शाम साढ़े सात बजे से महोत्सव के पंडाल में भीड़ होने लगी। आठ बजे तक अतिथिगण मंच पर पहुंच गए।


जगतगुरु शंकराचार्य हंसदेवाचार्य, बाबा हटयोगी, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, स्वामी चिम्यानंद, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान, मिसेज यूनिवर्स रूबी यादव, कवि शहनाज हिंदुस्तानी, फिल्म अभिनेत्री निशा कोठारी ने दीप प्रज्वलन किया।
विज्ञापन



इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग आयोग उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, असमोली की विधायक पिंकी यादव, सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां, संजय सांख्यधर रहे। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यूपी में तो गोकशी पर प्रतिबंध है पर अब सोचना उन्हें जो सत्ता में आने से पहले पूरे देश में गोकशी पर प्रतिबंध की बात किया करते थे। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार की ओर से गोकशी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें