फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कल्कि महोत्सव की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Fri, 13 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
एंचोड़ा कंबोह में आयोजित श्री कल्कि महोत्सव के शुभारंभ पर उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री शिवपाल सिंह यादव हेलीकाप्टर से आएंगे। नगर विकास मंत्री आजम खां समेत कई और हस्तियों का आगमन भी प्रस्तावित है। महोत्सव 14 से 18 नवंबर तक चलेगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन



अपर पुलिस अधीक्षक पहले ही आयोजन स्थल का दौरा कर चुके हैं। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान गुरुवार को दोपहर हेलीपैड स्थल देखा। मंच और वीआईपी के ठहरने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। वह वहां पर रात्रि विश्राम भी करेंगे और अगले दिन जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।


जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी और उप जिलाधिकारी को साथ लेकर उन्होंने उन्होंने कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक की व्यवस्था देख ली है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री शिवपाल सिंह यादव और नगर विकास मंत्री आजम खां कार्यक्रम आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसकी तैयारी की जा रही है। श्री कल्कि महोत्सव के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों को आयोजक मंडल भी अंतिम रूप दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें