संभल के सरायतरीन का मूल निवासी एक व्यक्ति दिल्ली में रहकर कारोबार करता है। कुछ वर्ष पहले उस व्यक्ति की पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। ऐसे में उसने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी की एक बेटी थी। कुछ दिन गुजरने के बाद दिल्ली में उसने बेटी की शादी कर दी। बताते हैं किसी बात को लेकर बेटी के अपने पति के संबंध खराब हो गए और शादी टूट गई। अब काफी दिनों से बेटी अपनी मां और सौतेले पिता के साथ दिल्ली में ही रह रही थी। बुधवार को पिता किसी बहाने से बेटी को लेकर सरायतरीन आया।
रात के समय खाने में नशे की गोलियां बेटी को खिला दी। बेटी अचेत हो गई तो पिता ने उसके साथ रात भर दुष्कर्म किया। पीड़िता बृहस्पतिवार की सुबह हयातनगर थाने पहुंची और सौतेले पिता के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज नहीं की है। सौतेले पिता बेटी के थाने जाने की जानकारी हुई तो वह थाने पहुंच गया और उसे समझाबुझाकर अपने साथ दिल्ली चला गया। वहीं, थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि वह तो सुबह नौ बजे से थाने में थे अगर महिला आती तो उन्हें मिलती। उन्होंने बताया कि देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं आई और न ही कोई महिला पहुंची। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज होगी।