फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर लिफ्टिंग में चंदौसी लिफ्टरों ने दिखाया दम

Wed, 02 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में संभल जनपद की टीम ने 14 पदक झटककर अपना दम दिखाया। विजयी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय टीम के लिए चयनित किया जाएगा। राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन अलीगढ़ में 27 नवंबर से 29 नवंबर तक हुआ।
विज्ञापन



चैंपियनशिप में चंदौसी निवासी नितीश गौड़ को राज्य स्तरीय स्ट्रांगमैन का खिताब दिया गया है। 53 किलोग्राम जूनियर वर्ग में रितेश को रजत, 53 किलोग्राम सीनियर वर्ग में गुड्डू को रजत, 59 किलोग्राम जूनियर वर्ग में भास्कर को गोल्ड, 59 किलोग्राम सीनियर में अर्जुन को गोल्ड, जूनियर वर्ग में धर्मेंद्र को कांस्य, 74 किलोग्राम रजत को स्वर्ण पदक मिला है।


बेंच प्रेस में 59 किलोग्राम जूनियर वर्ग में गौरव को गोल्ड, 66 किलोग्राम सीनियर वर्ग में धर्मेंद्र यादव को गोल्ड, 66 किलोग्राम जूनियर वर्ग में तरुण गुप्ता को रजत पदक, 74 किलोग्राम जूनियर वर्ग में नितीश गौड़ को गोल्ड, 93 किलोग्राम मास्टर वर्ग में नरेंद्र कुमार को गोल्ड पदक मिला है।
विज्ञापन



डेड लिफ्ट में 53 किलोग्राम जूनियर वर्ग में निशांत कुमार को सिल्वर, 53 किलोग्राम सीनियर वर्ग में राहुल को गोल्ड, 74 किलोग्राम सीनियर वर्ग में नितिश गौड़ को गोल्ड मेडल मिला है। मंडल पॉवर लिफ्टिंग इकाई के सचिव आशु शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि विजयी प्रतिभागी उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें