फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पकड़ा

Wed, 26 Sep 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग करते एसपी व अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहजोई। पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश दानिश कुरैशी गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश समेत एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना पवांसा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बिचपुरी के निकट की है।

विज्ञापन

मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे करीब पवांसा पुलिस चौकी के गांव बिचपुरी के जंगलों में मुठभेड़ में एक बदमाश व कांस्टेबिल घायल हुए हैं। 
 पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान थाना हयातनगर के पीला खदाना निवासी बदमाश दानिश को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी फरार है। फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है। एक कांस्टेबिल संजीव सिंह भी घायल हुआ है। दोनों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश दानिश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बदमाश पर जिला संभल समेत दूसरे जिलों के लूट समेत दूसरे मामले दर्ज हैं। बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जल्द ही उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें