फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच करने गई महिला से रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम शौच को गई एक महिला से एक युवक ने बलात्कार का प्रयास किया। महिला एक राजनीतिक दल की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष बताई जाती हैं। शोरगुल मचाने पर युवक मौके से भाग गया। मुकदमा दर्ज न होने से नाराज ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसपी ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन कराने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि वह सोमवार को रात आठ बजे शौच करने के लिए गई। वहीं पर इलाके के दलित बस्ती का एक युवक पहले से ही घात लगाकर बैठा था। जब तक मैं कुछ समझती, उसने पकड़ लिया और मुंह दबाकर चरी के खेत में जबर्दस्ती लेकर गया। मौका पाने पर मैंने शोरगुल मचाया तो आसपास के कुछ लोग पहुंच गए। इसके पूर्व आरोपी युवक वहां से भाग गया। मामले की तहरीर गोपीगंज थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। मुकदमा न दर्ज होने पर नाराज ग्रामीण मंगलवार को एसपी कार्यालय पर पहुंच गए। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गोपीगंज पुलिस को फटकार लगाई। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस कप्तान राजेश एस ने कहा कि इस मामले में गोपीगंज थानाध्यक्ष को विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें