फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कीचड़, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 Nov 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र माेेदी
विज्ञापन
संभल में यूनियन बैंक के करीब रिलायंस पेट्रोल पंप पर लगे एक फ्लैक्सी पर मंगलवार को दोपहर दो बजे  के करीब कुछ लोगों ने कीचड़ फेंका। फ्लैक्सी पर लगा मोदी का चित्र खराब हो गया। मौके पर मौजूद कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी  के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने जो नारे लगाए उसमें कहा गया था- जनता लाइन में मोदी फ्लाइट में। कांग्रेसियों की यह नारेबाजी उस समय हो रही थी जब यूनियन बैंक की स्थानीय शाखा में भारी भीड़ थी और करेंसी न मिलने से जनता परेशान थी।
विज्ञापन


कांग्रेसियों की नारेबाजी और भीड़ को देखते हुए पुलिस तथा पीएसी मौके पर पहुंची तो कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए मौके से हट गए। इसके बाद रिलायंस पेट्रोल पंप के संचालक ने मोदी के चित्र से मिट्टी को साफ कराया। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तौकीर अहमद ने कहा कि जब दोपहर दो बैंक शाखा में ताले लग गए और पब्लिक लाइन में लगी रह गई तो पब्लिक ने नारेबाजी की थी और वह भी वहां पर थे। मोदी के चित्र पर मिट्टी किसने फेंकी यह उन्हें नहीं पता है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा- कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को देखकर विरोधी पार्टियों के लोग बौखला गए हैं और लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। मेरे संज्ञान में प्रधानमंत्री के पोस्टर/फ्लैक्सी पर मिट्टी फेंकने और छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। मैंने कोतवाली में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तौकीर अहमद के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। - राजेश सिंघल, जिलाध्यक्ष भाजपा। 
विज्ञापन



भाजपाई सिर्फ सियासत कर रहे हैं, उन्हें जनता की तकलीफ से कोई मतलब नहीं है। यदि जनता से मतलब होता तो वे लोगों को करेंसी उपलब्ध कराते लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। करेंसी क्राइसेस के मामले में जनता खुद जवाब देगी। रिपोर्ट दर्ज होने से कांग्रेसियों का मनोबल नहीं टूटेगा। जनता की आवाज आगे भी उठाई जाएगी। - तौकीर अहमद, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें