फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटकर की किल्लत बनीं मुलाकातियों की मुसीबत

Wed, 16 Nov 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
1000 और 500 के नोटों पर पाबंदी का असर जेल में आने वाले मुलाकातियों पर भी पड़ रहा है। पाबंदी से पहले जहां कैदियों से मिलने वाले मुलाकातियों की लंबी कतार जिला जेल के बाहर नजर आती थी। अब वहां का नजारा बदल सा गया है। एक सप्ताह में तकरीबन 25 फीसदी मुलाकातियों की संख्या में कमी आई है। फुटकर के अभाव में घर से निकलने से लेकर जिला जेल पहुंचने तक उन्हें तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मुलाकाती तो परिवार को छोड़कर अकेले ही अपने रिश्तेदारों से मिलने पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना आसपास के जिलों या देहात क्षेत्र से आने वाले मुलाकातियों को करना पड़ रहा है। साधन से लेकर भोजन तक फुटकर की कमी ने उनकी दुश्वारियां बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


सौ की जगह पांच सौ खर्च
घर से निकलने से पहले फुटकर की व्यवस्था करनी पड़ रही है। अगर फुटकर पास में नहीं है तो जबरदस्ती पुराने नोट खर्च करने पड़ रहे हैं। जहां सौ रुपये के तेल में काम चल जा रहा था, वहां पांच सौ का तेल भराना पड़ा है। फल बेचने वाले पुराने नोट लेने से साफ इंकार कर दे रहे हैं।
- शहरयार अहमद, रमवापुर, पिपराइच

रिश्तेदार से लेना पड़ा उधार
अपने गांव के रिश्तेदार से मिलने आया हूं। उनके जरूरत के सामान लेने के लिए जब दुकान पर गया तो दुकानदार ने फुटकर देने से मना कर दिया। बाद में अपने एक रिश्तेदार को फोन कर फुटकर रुपया मंगवाया तब जाकर सामान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुजीत सिंह, बिछिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें