जिले में ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के प्रथम चक्र का आगाज सोमवार से होगा। पहले चक्र में बनियाखेड़ा, बिलारी (आंशिक) व पंवासा विकास खंड के ग्राम प्रधान के 154 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1982 पदों के लिए विकास खंड मुख्यालयों पर नामांकन आज से शुरू होगी।
रविवार को दिनभर दावेदार नामांकन पत्र खरीदने के साथ साथ नो-ड्यूज आदि प्रपत्रों की तैयारियों में जुटे रहे। अपर जिलाधिकारी डा.एसएन सिंह ने बताया कि बनियाखेड़ा विकास खंड के 44 प्रधान पद एवं 584 पंचायत सदस्य, बिलारी (आंशिक) विकास क्षेत्र के 28 प्रधान पद व 350 सदस्य पदों के लिए नामांकन सुबह से बनियाखेड़ा पर होगा।
जबकि पंवासा विकास खंड के 82 प्रधान व 1048 पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन पंवासा विकास खंड मुख्यालय पर शुरू होगा। नामांकन कार्य मंगलवार को भी होगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त- दुरुस्त रखी जाएगी।