फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश और सिपाही घायल

Tue, 13 Nov 2018 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
बहजोई में पुलिस मुठभेड़ के बाद जानकारी करते कोतवाल अमित कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहजोई (संभल)। पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद लूटकांड में फरार 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि एक कांस्टेबिल भी घायल हुआ है। एक बदमाश फरार हो गया, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बदमाश के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। मुठभेड़ चौपा-कान्हू धामपुर मार्ग पर हुई। मुठभेड़ के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। 

विज्ञापन

सोमवार को कोतवाल अमित कुमार मय पुलिस फोर्स के पाठकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बैंक में चेकिंग कर रहे थे, तभी दोपहर साढ़े बारह बजे करीब कोतवाल को सूचना मिली कि पास के ही गांव फरीदपुर-खुशहाल की ओर से बाइक से बदमाश आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को सामने से आता देख बदमाश गांव चौपा-शोभापुर की ओर बाइक दौड़ाने लगे। पुलिस भी बदमाशों की बाइक के पीछे लग गई। बदमाश गांव चौपा-काइन्हू धामपुर मार्ग के निकिट जंगल में घुस गए। बाद में पुलिस पर बदमाशों ने फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। इस बीच पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई और वह मौके पर ही बाइक समेत गिर गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबिल सौरभ भी घायल हो गया। कांस्टेबिल को भी सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस बीच सीओ चंदौसी डा. के के सरोज व अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी गिरफ्तार बदमाश को देखने के लिए मौके पर जुट गई। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि घायल बदमाश ने पूछताछ के दौरान अपना नाम चंद्रभान निवासी गांव रफीपुर थाना बहजोई बताया, जबकि फरार बदमाश कल्लू निवासी पवांसा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से एक बाइक समेत एक तमंचा 12 बोर व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए बदमाश चंद्रभान पर लूट, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट व गुंडा एक्ट समेत हत्या का प्रयास के कुल 18 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आसपास के जिलों में भी इसके आपराधिक मामले की जानकारी मिली है। आसपास के जिलों के थानों से भी आपराधिक मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें