गौरैया बिटिया एक समान, घर-घर की शान गौरैया मेरी जान। गौरैया बचाओ के नारे के साथ डीएम ने तहसील परिसर में नगरवासियों को घोंसले वितरित किए। वन विभाग के डीएफओ अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे।
तहसील परिसर में डीएम एनकेएस चौहान ने गौरैया के संरक्षण के लिए घोंसले वितरित किए। वन विभाग के डीएफओ एमपी सिंह, एनके जोशी, तारादत्त तिवारी, हरस्वरूप शर्मा, हरपाल सिंह, पप्पू ने उपस्थित जन समूह को गौरैया के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी।
एक घोंसला एसडीएम अमित कुमार को दिया गया। दूसरा घोंसला नूतन विजय को सौंपा गया। गौरैया संरक्षण के लिए मुहिम के दौरान उपस्थित जनसमूह में उत्साह दिखा। महत्वपूर्ण जानकारी वाले पत्रक वितरित किए गए। सीओ अभिषेक यादव, तहसीलदार अखिलेश गुप्ता समेत आदि रहे।
वन विभाग की टीम ने स्टेशन रोड स्थित एबीसी मांटेसरी स्कूल, आयकर कार्यालय, मुंसिफ रोड स्थित चंदौसी बाल विद्या मंदिर और बहजोई रोड संगम विहार स्थित चंदौसी पब्लिक स्कूल में गौरैया के संरक्षण के लिए घोंसले लगाए। वन विभाग के एनके जोशी, तारादत्त तिवारी, भगवान स्वरूप शर्मा ने गौरैया संरक्षण अभियान के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।
आयकर अधिकारी रमेश चंद्र वर्मा, एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल की संचालिका संगीता भार्गव, चंदौसी बाल विद्या मंदिर के सुधांशु रुस्तगी और चंदौसी पब्लिक स्कूल के सचिव विक्रम चौहान सीओओ मधुलिका सिंह आदि रहे।