फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने में फंसी महिला चिकित्सक

Mon, 07 Mar 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : getty images
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी का फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में महिला चिकित्सक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिला अस्पताल के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सधीक्षक डा. कप्तान सिंह ने मामले की जांच की। उन्हीं की तहरीर पर कोतवाली में महिला चिकित्सक व बहजोई के पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सीएचसी की स्थानांतरित चिकित्साधिकारी डा. अर्चना पर दुष्कर्म के आरोपी का फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने का आरोप है। उन्होंने बहजोई के बंबा रोड निवासी मोहित वार्ष्णेय को 19 मई 2015 से छह जून 2015 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती दर्शाया था।

इसी बीच मोहित पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बहजोई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने फर्जी मेडिकल बनाकर मोहित वार्ष्णेय को बचाए जाने का आरोप लगाया और इसकी शिकायत चंदौसी में तहसील दिवस में की थी।
विज्ञापन


इसकी विभागीय जांच की गई। जांच में मामला सही पाया गया। जांच में यह भी पाया गया कि बहजोई की निर्मल पैथोलॉजी लैब ने मोहित वार्ष्णेय को बीमारी की फर्जी रिपोर्ट बनाकर दी हैं। रविवार को महिला चिकित्सक डा. अर्चना व पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


डा. अर्चना का कहना है कि मैंने कोई फर्जी मेडिकल नहीं बनाया। मुझे झूठे आरोपों में फंसाने की साजिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें