फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज करंट से तीन की मौत

Mon, 07 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
बेटे बहू की मौत पर बेसुध हुए पिता - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
विज्ञापन
फरेंदा के कम्हरिया खुर्द गांव के टोला सेमराडाड़ी में शनिवार रात लाइनमैन की लापरवाही जानलेवा हादसे का सबब बन गई। ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान हुई चूक से घरों में हाईवोल्टेज करंट उतर गया। इससे मोबाइल चार्ज कर रहे नवदंपति समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में छह अन्य घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है। बिजली विभाग के खिलाफ मृतक के चाचा ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार कम्हरिया खुर्द के टोला सेमराडाड़ी में कई दिनों से बिजली नहीं थी। गांववालों के कहने पर लाइनमैन रामबचन ने शनिवार को अपने सहयोगी (प्राइवेट मैकेनिक) को भेजा था। उसने ट्रांसफार्मर से खराबी की बात कही और तार जोड़कर चला गया। देर रात जब बिजली आई तो घरों में हाईवोल्टेज करंट उतर गया।

लोग गहरी नींद में थे। ऐसे में किसी को उसके बारे में पता नहीं चल सका। करीब तीन बजे गांव के रामचंद्र (50) के मोबाइल पर घंटी बजी तो उनकी नींद खुल गई। मोबाइल फोन चार्जिंग के लिए लगा था। जैसे ही उन्होंने मोबाइल उठाया, करंट की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हाईवोल्टेज के चलते नवदंपति दिलीप (26) और ममता (22) को भी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन


खाना खाकर कमरे में सोए दिलीप सप्लाई आने पर मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाने गए तभी वह तार से चिपक गए। पत्नी ममता उन्हें बचाने दौड़ी लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवोल्टेज से गांव के राधेश्याम, सुभाष, विमला, शशिकला, शांति और रमाकांत चौरसिया भी घायल हुए हैं।

सभी को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद डाक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। मृतक दिलीप के चाचा सच्चिदानंद ने पुलिस को तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविंद, एसडीएम जयचंद पांडेय, सीओ त्रिलोकी नाथ पांडेय ने गांव में पहुंच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें