फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीप ईयर के स्वागत में मनाया जश्न

Tue, 01 Mar 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लीप ईयर के स्वागत के लिए बच्चों ने मंत्रमुग्ध प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। स्टेशन रोड स्थित एबीसी मांटेसरी स्कूल में हुए समारोह में विशेष ड्रेस कोड में सजे बच्चों को रैंप पर चलते देखकर दर्शकों के मुंह से वाह निकला। तालियों की गड़गड़ाहट से आयोजन स्थल गूंज उठा।
विज्ञापन



एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल की संचालिका संगीता भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को लीप ईयर समारोह का आयोजन हुआ। इसके स्वागत के लिए खास रैंप पर विशेष ड्रेस कोड में सजे बच्चों ने जलवे बिखेरे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध नजर आया। जोश और उत्साह के साथ बच्चे एबीसी रैंप पर चले।


बच्चों के हाथों में सपनों के गुब्बारे और पैरों में नई ऊंचाईयां छूने की ललक साफ दिखी। मास्टर और मिस एबीसी का चयन किया गया। भव्या, ताशवी, विराट, क्षितिज, प्रशंसा, छवि, इशिता, वाणी, राघव, मानव खुराना, वाजी फरिया, वर्तिका, आरयांश, आरव पटेल को बेहतर प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



निशा, शालू, प्रिया, श्वेता, नेहा मौजूद रहे। यूकेजी के छात्र-छात्राओं और शिक्षक रोशिका का भावपूर्ण विदाई दी गई। संचालिका संगीता भार्गव ने नन्हे मुन्नों का उत्सावर्धन किया। जीवन में तरक्की के नए आयाम स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें