केंद्र सरकार के आम बजट पर विभिन्न वर्गों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि किसानोंके साथ ग्रामीण विकास को बजट में प्राथमिकता देकर सरकार ने सराहनीय काम किया है।
केंद्र सरकार की घोषणाएं तो बहुत अच्छी हैं। बजट प्रावधान दूरगामी हैं लेकिन इसका लाभ तभी मिलेगा जब सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करें।
राजनीतिक खींचतान को भुलाकर देश के विकास पर काम हो। बजट पर हुई बातचीत में लोगों ने कहा कि यदि सरकार की योजनाएं हकीकत की जमीन पर उतर आएं तो वाकई में तस्वीर बदल जाएगी।
देश के विकास को रफ्तार मिलेगी। प्रगतिशील किसान सुरेश सैनी ने कहा कि देश का यह बजट किसानों के लिए समर्पित है। फसल बीमा से लेकर तमाम योजनाएं सरकार ला रही है। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। मेहनतकश भी आगे बढ़ेगा।