फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और राशन डीलर के गुटों में संघर्ष

Mon, 14 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : file
विज्ञापन
थाना बनियाठेर क्षेत्र के जनेटा गांव में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता के आरोप पर प्रधान पक्ष और राशन डीलर पक्ष आपस में भिड़ गए। रविवार को सुबह करीब 10 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। हंगामे के बाद अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


दोनों ओर से लामबंदी के बाद जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की शिकायत पर राशन की दुकान निलंबित कर दी गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है।

गांव जनेटा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुुकान पर वितरण संबंधी अनियमितताओं का आरोप लगाकर प्रधान पक्ष और राशन वितरक के पक्ष आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों से 26 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


प्रधान पति और राशन डीलर समेत 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के अंदेशे में चालान किया है। नरौली चौकी इंचार्ज होरी सिंह यादव ने बताया कि फिलहाल शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई की गई है। घटना की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूर्ति निरीक्षक मुकेश रस्तोगी ने बताया कि ग्रामीणों ने राशन वितरक पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि राशन वितरक किश्वर अली के नाम से दुकान आवंटित है।

दुकान का संचालन सपा नेता मुशाहिद कर रहे हैं। उन्होंने बताया दुकान निलंबित कर दी गई है। तथ्य जुटाए जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी अमित कुमार, सीओ अभिषेक यादव मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें