फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान-जिला पंचायत सदस्य आमने सामने, पथराव और फायरिंग

Tue, 14 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेटा में रविवार की रात सड़क निर्माण को लेकर प्रधान पक्ष और जिला पंचायत सदस्य के पक्ष में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से पथराव के बाद फायरिंग की भी सूचना है। पुलिस ने प्रधान पक्ष की तहरीर पर बसपा के जिला पंचायत सदस्य समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जेनेटा में राज्यसभा सदस्य जावेद अली की निधि से सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान रविवार को नाली को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इतना ही नहीं जमकर पथराव भी हुआ। तमंचे लहराने और एक फायर होने की भी पुष्टि ग्रामीणों ने की है।

प्रधान पक्ष की ओर से हारुन पुत्र अब्दुल रहमान की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य और बसपा नेता उमर इस्लाम पुत्र निजामुद्दीन, कमर पुत्र निजामुद्दीन, नईम पुत्र अल्लाबख्श और बसपा जिला उपाध्यक्ष सब्बू चौधरी पुत्र बिट्टन खां के खिलाफ नरौली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। फरमान पुत्र हारुन और हारुन पुत्र अब्दुल रहमान घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। दूसरे पक्ष से भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है। दूसरा पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें