फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी में सपाइयों ने बरसाए नोट, किए फायर

Mon, 23 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन समारोह में कलाकारों के फिल्मों गानों पर सपाइयों ने जमकर नोटों की बरसात की। खुशी में कार्यालय के बाहर हवाई फायर भी किए गए। जैसे ही कलाकारों ने सांस्कृतिक मंच से फिल्मी गीतों की प्रस्तुति तो सपाइयों ने जेबों से नोटों की गड्डियां निकाल ली। कलाकारों पर नोटों की बरसात करने लगे।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के पुत्र फरहान खां मंच पर पहुंचा और जेब से दस-दस के नोटों की गड्डी जेब से निकाली और उन्हें लुटाने लगा। बताते हैं कि उसने दस-दस के नोटों की चार गड्डियां लुटाईं। जिलाध्यक्ष ने खुद ही सौ-सौ के नोट लुटाए।


फायरिंग करने के मामले में जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जोशोखरोश से नेता जी जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं के अलावा भी बहुत से लोग थे। जो कार्यालय के बाहर खड़े थे, हो सकता है उनमें से किसी ने फायर किया हो। उनकी संज्ञान में फायर का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन



बेटे द्वारा नोट लुटाने की सफाई में बोलते हुए कहा कि बेटे फरहान खां ने नेता जी के जन्मदिन के लिए गोलक में पैसे जोड़ रखे थे। 400 या 500 रुपये होंगे। खुशी में उसने रुपये लुटा दिए होंगे। उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें