फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार से केक काटकर मनाया सपा सुप्रीमो का जन्मदिन

Mon, 23 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। 76 किलो के केक को टाटा मैजिक पर रखकर शहरभर में जुलूस के साथ निकाला। बाद में सपा जिला कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद और जिलाध्यक्ष फिरोज खां व अन्य पदाधिकारियों ने तलवार से केक को काटा।
विज्ञापन



नेताजी की लंबी उम्र की कामना की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सपा जिला कार्यालय को जन्मदिन के मौके पर सजाया गया था। केक के जुलूस में शामिल कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस पक्का बाग जिला कार्यालय पर आकर संपन्न हुआ।


यहां पर कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद, राज्य सभा सांसद जावेद अली खां, विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, विधायक पिंकी यादव, जिलाध्यक्ष फिरोज खां आदि ने केक काटा। केक का वितरण किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने कई देशभक्ति व अन्य गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन



इसमें कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने कहा कि संभल से नेता जी को बेहद लगाव है। संभल के लिए उन्होंने बहुत किया है और बहुत करने वाले हैं। मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान रामू यादव, हरवीर यादव, कक्के, गालिब खान, अमरीश यादव, चौधरी अशरफ अली सैफी, केसर नवाज,संतोष चौधरी, चमन जहरा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें