यूपी में सत्ता जरूर बदल गई, लेकिन बदमाशों के हौसले अब भी बुलंद है। जहां संभल में समाजवादी पार्टी समर्थकों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मर्डर को चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। पांचों आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वहीं, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।