फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाई को लगाया तिलक,दीर्घायु की कामना

Fri, 13 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन और भाई के पवित्र रिश्ते का महापर्व भैयादूज अपनी परंपरा और आस्था के साथ उत्साह से सराबोर दिखा। उत्साहित बहनें अपने भाई को तिलक करने के लिए मुसीबतों से जूझती नजर आईं तो भाई भी अपनी बहन का इंतजार करते दिखी। पवित्र प्रेम और रिश्तों के महत्व को समझाता भैया दूज का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन



भैया दूज पर भाई का तिलक कर लंबी आयु की प्रार्थना की। सुबह से ही बहनों का भाईयों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भाई के माथे पर रोली अक्षत से तिलक कर आरती की। मीठा खिलाया। भाइयों को नारियल भेंट किया गया। उनके यश, श्री वृद्धि की कामना की गई।


परंपरागत रूप से चौक पूरकर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। भाइयों ने  भी बहनों को उपहार दिए। अपनी बहनों के साथ घंटों बचपन की बातें कर अपनेपन का आभास कराया। भाई- बहनों के बीच अठखेलियां भी हुईं। दिनभर बाइक, कार  समेत अन्य वाहनों से लोग अपनी रिश्तेदारियों में आते जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें