फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पशु चोरी के आरोपी को बांधकर पीटा

Thu, 31 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
चाोर काे पीटा
विज्ञापन
पशु चोरी के एक आरोपी को ग्रामीणों ने अढौलामाफी में मंगलवार की रात पकड़ लिया और बांधकर जमकर पिटाई की। ग्रामीण आक्रोशित थे इसलिए मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए आरोपी को छुड़ाने में मशक्कत करनी पड़ी। आधी रात के बाद गांव में हंगामा रहा।
विज्ञापन


अढौलामाफी निवासी अजब सिंह के घर में नकब लगाकर पशु चोर घुस गए। उनकी पत्नी गांव की प्रधान भी हैं। उनके दो पशु चोरी करके ले गए। थोड़ी देर बाद ही प्रधान पति की आंख खुली तो पशुओं न देख उन्होंने शोर मचा दिया। शोर शराबा होने पर अन्य ग्रामीण भी जाग गए।

ग्रामीणों ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीण भवानीपुर पुल पर पहुंचे। एक युवक वहां खड़ा मिला। ग्रामीणों को देखकर युवक ने भागने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसके पास से एक पशु भी बरामद किया। ग्रामीण पशु चोरी के आरोपी को गांव में ले आए।
विज्ञापन


उसके हाथ पैर बांध दिए तथा जमकर पिटाई की। घर में कैद कर लिया। आरोपी के मोबाइल नंबर से काल करके उसके सहयोगी चोरों से ग्रामीणों ने संपर्क का प्रयास किया। इसके बाद बातचीत हुई। चोरों ने दोनों भैंस लौटा दीं। वहीं ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी ने बताया कि ग्राम प्रधान के पति अजब सिंह की तहरीर पर आरोपी नदीम पुत्र अमरुद्दीन निवासी बरखरयान सरायतरीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें