ऑल इंडिया आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को दिल्ली मद्रास क्लब और टेली फनकन दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें मद्रास क्लब दिल्ली ने 21 रनों से टेली फनकन दिल्ली को करारी मात देकर शानदार जीत दर्ज की। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने मैन ऑफ द मैच व सीरीज प्रदान की।
चंदौसी के हनुमान सिंह ग्राउंड पर खेले जा रहे ऑल इंडिया आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मैच खेला गया। जिसमें दिल्ली मद्रास क्लब और टेली फनकन दिल्ली के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। टेली फनकन दिल्ली ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
मद्रास क्लब दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन के लक्ष्य की चुनौती पेश की। लक्ष्य का पीछा करते हुए टेली फनकन दिल्ली जीत के लिए 21 रन पहले ही ऑल आउट हो गई। मद्रास क्लब दिल्ली ने फाइनल मैच में रोमांचक जीत प्राप्त कर खिताब पर अपना कब्जा कर लिया।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने शिवा चौहान को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया। योगेश नागर को मैन आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। सुशील लच्छी और विक्रम सिंह विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अंपायरिंग फुरकान और वसीम सैफी व कमेंट्रेटर की जिम्मेदारी शरद शर्मा, अमित गुप्ता, राजा और फरहाद खान ने निभाई। स्कोरर के रूप संजय शर्मा, कुनाल सिरोही मौजूद रहे। अर्पित अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, सुमित, विक्रम सिंह, अनुराग गुप्ता, खुशनूर खान, आरिफ सैफी, मुकेश, अजब सिंह, साहिबे आलम, रितेश यादव मौजूद रहे।
टूर्नामेंट का फाइनल मैच देखने के लिए रविवार को हनुमान ग्राउंड पर उत्साह और रोमांच का नजारा रहा। क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब उमड़ा तो पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। हर तरफ भीड़ का नजारा। व्यवस्था के नाम पर राम का सहारा। हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आयोजकों की मदद से भीड़ पर काबू पाया।
पुरस्कार वितरण के बाद सीता रोड हुआ जाम
चंदौसी। फाइनल मैच के परिणाम के बाद पुरस्कार वितरण हुआ। टूर्नामेंट के समापन के बाद एक साथ जब दर्शक वापस लौटे तो सड़कों पर जाम की स्थिति हो गई। क्रिकेट प्रेमियों के सैलाब ने सीता रोड की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। करीब घंटे भर बाद यातायात सामान्य हो सका।