फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लड़की और दो युवक मुझे अगवा कर ले जा रहे हैं

Thu, 20 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लौट रहे भाई को स्टेशन से लेेने गए युवक का दिन दहाड़े कार सवारों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने सूचना पर चेकिंग भी की लेकिन युवक नहीं मिला है। पुलिस को घटना का संदिग्ध बता रही है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन



रजपुरा थाना क्षेत्र गांव पाठकपुर छोटा निवासी 20 वर्षीय श्रीकृष्ण पुत्र भूरे सिंह सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली से आ रहे बड़े भाई जयपाल को रिसीव करने के लिए भकरौली के रेलवे स्टेशन गया था। जहां उसने जयपाल को रिसीव कर लिया। इसी बीच जयपाल शेव कराने बैठ गया तो श्रीकृष्ण गांव के ही युवक मुनेंद्र के साथ बाइक पर बबराला की ओर चला गया, लेकिन रास्ते में मुनेंद्र उतर गया।

बबराला के मुख्य चौराहे इंद्रा चौक पर पहले से बैठे बदमाशों ने श्रीकृष्ण को पकड़ लिया और स्विफ्ट कार में डालकर ले गए। इसी समय श्रीकृष्ण ने ही अपने चचेरे भाई वेदप्रकाश को फोन कर इतना बताया कि उसे एक लड़की व दो युवक कार में डालकर ले जा रहे है, इतना कहकर फोन कट गया।
विज्ञापन


 परिजनों ने इसकी  सूचना बबराला पुलिस चौकी को दी । चौकी प्रभारी जयदेव सिंह यादव ने पुलिस बल के साथ चेकिंग शुरू की। अपहृत श्रीकृष्ण के फोन को सर्विलांस लगाया तो उसकी अंतिम कॉल नरौरा में की गई। अपहृत युवक के पिता यह भी कह रहे है कि उसके पास एक लड़की का फोन आया था जिससे मिलने की बात कह रहा था। पुलिस का कहना है कि जब उसने अपहरण की सूचना तो उसका फोन नरौरा में था, उसके बाद उसकी अपने भाई से पांच बार बात हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें