आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर थाना क्षेत्र के उधरनपुर-अजमतनगर गांव के पास कुण्डे बाला कुंड के पुल के बीच में ट्रक के पट्टे टूट जाने से हाईवे पर पांच घंटे रफ्तार रुक गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को सुबह सात बजे थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर बहजोई की तरफ से आ ट्रक के पट्टे टूट गए।
ट्रक के पट्टे पुल के बीच में टूट जाने के बाद हाईवे पर पूरी तरह से जाम लग गया। पुल के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छोटे वाहनों को पुल के नीचे से रास्ता बनवाकर निकलवाया। बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर धनारी बायां रजपुरा होकर निकाला गया।
पुलिस ने कुछ वाहनों को पाठकपुर पुलिस चौकी और बबराला के गवंा तिराहे पर रोक दिेया गया। कई रोडवेज बसें बीच में फंसी रहीं। जाम के दौरान डीएम की गाड़ी भी फंसी पुलिस ने पीछे भेज कर वापस कराया। करीब पांच घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। 12 बजे ट्रक चालक ने पट्टे डालकर ट्रक को पुल से चलाया गया।
इसके बाद जाम खुलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।