फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों के नामों की पड़ताल में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के एक मोहल्ले में बिजली के खंभों पर केबल बॉक्स लगाते समय विद्युत विभाग की टीम पर हुए हमले में पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। जिसके अंतर्गत पुलिस ने अब रिपोर्ट में दर्ज किए गए नामों की पड़ताल शुरू कर दी है। जिसके बाद गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी। वहीं विद्युत विभाग की टीम का दूसरे दिन भी बॉक्स लगाने का कार्य जारी रहा। जहां भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई सराय में शनिवार को विद्युत विभाग की टीम के द्वारा लाठी डंडों से हमला किया गया था। इस मामले में विद्युत विभाग की टीम की ओर से थाने में 11 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने सोमवार को उन्हें नामों की जांच पड़ताल शुरू कर दी, जिनके पिता के नाम रिपोर्ट में दर्ज नहीं थे। पड़ताल पूरी होने के बाद इन आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जाएंगी। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को भी विद्युत विभाग की टीम ने बॉक्स लगाने का काम किया है। जहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। हमने आरोपियों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें