आरोपियों की धड़-पकड़ लिए दबिश दी जा रही है।
सिसौटा गांव में मंगलवार को रात मेंहदी के जुलूस में बवाल हुआ था। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
दो बच्चे भी घायल हुए थे। बुधवार को नखासा पुलिस ने जफर अली, कलुआ, मुजाहिद, भूरा, फिरोज, नबीसैन, अली हुसैन, रिजवान, जाहिद, शाहिद, रामेश्वर, हसरत, मल्लू, अनीस, हरीश, लतीफ, अख्तर, आशक अली, दिलजानी, मारूख, नासिर, इस्लाम, गजेंद्र, रामकिशन, रघुवीर, रामचंद्र, राजेंद्र, सुरेश, कुमरपाल, सुंदरपाल, मुकेश, होरीलाल, कमल, प्रेमपाल, बिजेंद्र, धर्मपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि 50 लोग अज्ञात हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उनके मुताबिक गांव के चौकीदार को भी नामजद किया है क्योंकि चौकीदार ने थाना पुलिस को विवाद के बारे में पहले सतर्क नहीं किया। बल्कि चौकीदार विवाद पैदा करने वालों में एक पक्ष के साथ जुड़ गया था। इस मामले में छानबीन के बाद उसे नामजद किया गया है।