फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Thu, 13 Oct 2016 12:52 AM IST
वृद्धा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
वृद्धा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बसई अरेला थाना क्षेत्र के गांव बसई भदौरिया में मंगलवार रात बदमाशों ने गहने लूटने के बाद वृद्धा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। गांव के बाहर खेत पर लगे ट्यूबवेल पर सो रही वृद्धा के साथ घटना की जानकारी सुबह होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

गांव बसई भदौरिया में जलदेवी (70) पत्नी संतोषी लाल रोजाना की तरह मंगलवार रात को भी गांव के बाहर अपने खेत पर लगे ट्यूबवेल पर सो रही थीं। वे वहां बाजरा की फसल की रखवाली के लिए गई थीं। वहां पहुंचे बदमाशों ने पहले उनके पहने हुए गहने लूट लिए और बाद में उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह जब परिवारीजन वहां पहुंचे तो जलदेवी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का मानना है कि किसी ने गहनों के लालच में घटना को अंजाम दिया है। जलदेवी के इकलौते पुत्र रामप्रताप ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बसई अरेला में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें