फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद फंदे से झूली विवाहिता, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। पति से किसी बात को लेकर पत्नी का विवाद हो गया। परिजनों ने दोनों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया, लेकिन विवाहिता ने गुस्से में कमरे के पंखे से लटक कर जान दे दी। कमरे मे शव लटका देखा तो शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। आनन फानन में चिकित्स के पास ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया। अब विवाहिता के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम साढ़े छह बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पति- पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने पति- पत्नी को शांत कराया। पति किसी काम से बाहर चला गया।
विवाहिता ने अपनी एक वर्षीय मासूम बच्ची को सास की गोद में दे दिया और कमरे में चली गई। जब काफी देर बाद सास बच्ची को देने के लिए कमरे में पहुंची तो विवाहिता पंखे से लटकी हुई थी। यह देखकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन

जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। आनन फानन में गांव के निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पति ने बताया कि दो वर्ष पहले ही शादी हुई है। शाम के समय कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर आत्महत्या कर ली। अब इसकी सूचना विवाहिता के परिजनों को दी गई है। वह देर रात तक गांव पहुंच जाएंगे। वहीं दूसरी इस मामले की सूचना पुलिस को दी नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें