फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाई जुलूस के दौरान मारपीट पथराव, महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन/संभल। चौपाई जुलूस का ढोल बजाने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने मारपीट की। बीचबचाव कराने के लिए आए युवक के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। साथ ही पथराव भी किया गया। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर 4 बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर में चौपाई जुलूस के दौरान ढोल बजाने को लेकर गांव के लेखराज से तीन लोगों का विवाद हो गया। आरोपी पक्ष के लोगों ने मारपीट की।
बीचबचाव कराने आए गांव के हारिओम सिंह के साथ भी मारपीट की। बात ज्यादा बढ़ी तो आरोपी पक्ष की ओर से पथराव किया गया। इसमें एक पक्ष की ओर से हरिओम, फूलवती घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मुनेंद्र घायल हुआ है।
विज्ञापन

मारपीट और पथराव की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस और थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही हरिओम की तहरीर पर एक पक्ष के धमेंद्र, इंदल और वीरेश के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। वहीं मुनेंद्र को शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें