फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहगवां में वाहन की टक्कर से बाघऊ के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। बदायूं-मेरठ हाईवे पर गरुवार को अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं सकी। शुक्रवार को मृतक की पहचान बबराला के निकट बाघऊ गांव निवासी एक युवक के रूप में हुई जिसकी सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन

गुरुवार की रात्रि करीब नौ बजे बदायूं-मेरठ हाईवे पर जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नैनोल बागवाला में एक युवक का शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ताल में पता चला कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई। तमाम कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शुक्रवार को पूरे दिन शव ग्रह पर शिनाख्त कराने का प्रयास चलता रहा। बाद में मृतक की पहचान जाबुल (22) पुत्र गफ्फार गांव बाघऊ थाना गुन्नौर के रूप में हुई। जो बाइक से सहसवान जा रहा था। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। मौत की सूचना परिजनों में कोहराम मच गया। बदायूं शव ग्रह पर पहुंचे परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया और शव को बाघऊ लेकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें