फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में डांस को लेकर मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में शुक्रवार रात बारात चढ़त के दौरान डांस करने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

पुलिस के अनुसार वृंदावन से एक युवक की बारात शुक्रवार को सिद्धार्थ नगर में आई थी। नाश्ता, पानी के बाद करीब साढ़े 10 बजे बारात चढ़ना शुरू हुई। बारात आधा रास्ते पर पहुंची थी कि वहां कुछ बाहरी युवक डांस करने आ गए। इसका बारातियों ने विरोध किया तो वह आक्रामक हो गए। गालीगलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही झगड़ा करने वाले युवक भाग चुके थे। मारपीट में दूल्हा पक्ष के चार लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया गया। कोतवाल का कहना है कि मारपीट करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें