फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते समय कार ने अधेड़ को टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बनियाठेर। मुरादाबाद-चंदौसी मार्ग स्थित ग्राम रसूलपुर कैली के निकट सड़क पार करते समय अधेड को टक्कर मारी दी। कार सवार अधेड को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। थाने के बैरियर पर किसी तरह कार को रुकवाया और चालक व कार को कब्जे में लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

रमेश (40) पुत्र जोधी निवासी ग्राम रसूलपुर कैली थाना बनियाठेर शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान चंदौसी की ओर से तेज गति से एक कार आई और रमेश को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर रमेश काफी ऊंचा उछला और फिर नीचे कार के हिस्से में जाकर फंस गया। चालक ने कार रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन पीछे से भीड़ आती देेखकर वह कार को भगा ले गया।
चालक कार को तीन किलोमीटर तक भगा ले गया। इस कार का पीछा एक अन्य कार कर रही थी। जिसने अरिल नदी पर लगे बैरियर पर पुलिस को बताया और बैरियर डालकर टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने रोका।
विज्ञापन

पुलिस ने कार को रोकर उसमे फंसा रमेश का शव बाहर निकाला। चालक व कार को कब्जे कर थाने ले आई। पुलिस शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही थी। रमेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पत्नी विमला देवी को रो रोकर बुरा हाल था।

घायल वृद्घा ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
चंदौसी। गुरुवार को चंदौसी बदायूं मार्ग स्थित पथरा तिराहे पर हादसे में घायल वृद्घा ने दूसरे दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। श्यामा देवी (65) पत्नी नौबत सिंह निवासी ग्राम रुस्तम पुर थाना कुढ़फतेहगढ़ शुक्रवार को पथरा तिराहे पर हादसे में गंभीर घायल हो गई थी। सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान श्यामादेवी ने दम शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें