फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 71 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर/बबराला। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए एक किसान का एटीएम बदलकर उनके खाते से 71 हजार रुपये निकाल लिए। जब इसकी भनक एसएमएस के माध्यम से किसान को लगी तो मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव मैंढ़ोली के पप्पू ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को कस्बा बबराला गए थे जहां पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रुपये निकालने के लिए उन्होंने जैसे ही मशीन में एटीएम कार्ड लगाया तो कोई जवाब नहीं मिला।
लेकिन वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उनके हाथ से एटीएम कार्ड लेकर उसे मशीन में लगाने के लिए लिया और और उसे बदल दिया। लेकिन उस समय एटीएम कार्ड बदले जाने की खबर उन्हें नहीं लगी।
विज्ञापन

गुरुवार के दिन किसान के मोबाइल पर खाते से धनराशि निकाले जाने का एसएमएस मिला। उन्होंने बैंक जाकर खाते की जानकारी की। जिसमें से गवां और अनूपशहर के एटीएम के अलावा ऑन लाइन शॉपिंग कर 71 हजार रुपये निकाले जा चुके थे।
क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने का यह पहला मामला नहीं है। कस्बा बबराला के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर सुरक्षा गार्ड न होने के चलते पूर्व में भी दर्जनों बार ठगी की ऐसी घटनाएं होती रही हैं। जिसके लिए न तो बैंक संजीदा है और न ही पुलिस सक्रियता दिखाती है। लिहाजा बैंक ग्राहकों के साथ एटीएम कार्ड बदले जाने की घटनाएं लगातार हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें