फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पुलिसकर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां/बबराला। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक कस्बा में किराए के मकान में रह रही महिला ने डायल 100 के पुलिस कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के द्वारा पुलिस को दी गई है। लेकिन पुलिस तहरीर मिलने की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया गया है कि वह एक कस्बा में किराए के मकान में रहती है और रंगशाला पर नृत्य करती है। देर शाम जब वह अपने मकान के सामने गेट पर बैठी थी तो डायल 100 के दो पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्रता करते हुए अश्लील बातें करने लगे। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की। लेकिन चौकी पुलिस ने उसे अनसुना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और न ही घटना की कोई जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें