चंदौसी। कोतवाली के मोहल्ला चुन्नी में पुरानी रंजिश में युवती ने एक युवक को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। घायल ने युवती व उसकी मां समेत तीन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला चुन्नी निवासी सतीश का छह महीने पहले मोहल्ले की ही युवती शीतल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद कुछ लोगों ने समझौता करा दिया लेकिन शीतल इसी बात को लेकर सतीश के परिवार से रंजिश मानती आ रही थी। शुक्रवार की सुबह 11 बजे अचानक सतीश और शीतल में एक बार फिर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो शीतल ने धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सतीश ने शीतल, बिंदो और पप्पू बोस के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।