फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने वृद्घा को छत से धकेला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली के गांव कैथल में छत पर खाना खा रही वृद्घा को बंदरो ने धक्का मार कर नीचे गिरा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। बंदरों के कारण क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे में यह दूसरी मौत है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बंदरो का आतंक बना हुआ है। उनके खौफ से लोग खासे परेशान है। छोटे बच्चों को बंदरों ने घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। गांव के अलावा शहर में भी बंदरो का आतंक बना हुआ है। शहर से सटे गांव कैथल में बंदरो ने एक वृद्घा को छत से धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव निवासी लौंग श्री (60) पत्नी अशरफी लाल यादव शनिवार की सुबह 11 बजे छत पर बैठी खाना खा रही थी। अचानक दो बंदर आए और लौंग श्री को घेर लिया। वह वहां से उठी तो एक बंदर ने उससे धक्का दे दिया। वृद्घा व बंदर दोनो ही छत से नीचे पक्की सड़क पर आकर गिरे। लौंगश्री के घर पर केवल उसके पुत्र की बहू थी। शोर शराबा होने आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसे गांव में ही एक निजी चिकित्सक ले गए। चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। विदित हो शु्क्रवार को ग्राम मौलागढ़ में राहुल पुत्र राकेश को बंदरो ने जीने से धक्का दे दिया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें