फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी घटना के बाद गांव से भाग गया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की गुुहार लगाई है।
विज्ञापन

गुरुवार को असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कित एक अप्रैल को वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। घर पर उसकी बेटी अकेेली थी। जो मानसिक रूप से कमजोर है। इसी दौरान मुरादाबाद के एक गांव निवासी युवक अपनी ससुराल आया हुआ था।
उसने पीड़िता की बेटी को अकेला देखकर जबरन दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया। जब वह घर लौटी तो उसकी बेटी ने सारी घटना की जानकारी दी। जिसे सुनकर होश उड़ गए। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत युवक के ससुरालियों से की, लेकिन उन्होंने गाली गलौज कर भगा दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें