फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कागज पकड़े गए मेंथा तेल पर वाणिज्य कर विभाग ने वसूल किया 4.97 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल । हयात नगर थाने की पुलिस ने 360 किलोग्राम मेंथा तेल सोमवार की शाम बुलेरो में पकड़ा था। यह मेंथा तेल गवां से संभल लाया जा रहा था। मेंथा तेल को पुलिस ने वाणिज्यकर विभाग के हवाले किया था। इस तेल पर वाणिज्य कर विभाग ने कर के साथ जुर्माना लगाया और 4.97 लाख वसूल किए हैं।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर सुनील कुमार राय ने बताया कि सोमवार की शाम बुलेरो गाड़ी में गवां से संभल लाया जा रहा आठ केन मेंथा तेल पकड़ा है। गाड़ी के साथ कोई भी कागज नहीं था। कर चोरी कर मेंथा ले जाए जाने के मामले में मुरादाबाद से आई वाणिज्य कर विभाग की टीम ने गाड़ी को अपने कब्जे में लिया। गाड़ी को मुरादाबाद ले जाया गया। वहां पर मंगलवार को मेंथा तेल की मात्रा देखी गई और कर लगाया गया। कर के साथ जुर्माना भी आरोपित किया गया। वाणिज्यकर विभाग ने कर और जुर्माना मिलाकर 4.97 लाख रुपये सरकारी खजाने में जमा कराए हैं। इसके बाद मय गाड़ी के मेंथा तेल छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें