फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी से कहासुनी के बाद किशोरी ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। हयात नगर थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी भाभी से कहासुनी होने के बाद पॉपुलर के पेड़ से फंदा लगाकर लटक गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बिना किसी कार्रवाई के गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक किसान की 17 वर्षीय बेटी का अपनी भाभी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों में कहासुनी हुई। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे किशोरी अपने घर से गोबर की परात लेकर गई थी तथा कुछ समय तक वापस न लौटने पर उसकी मां उसे देखने गई।
मां ने जाकर देखा तब तक बेटीअपनी चुन्नी का फंदा बनाकर पेड़ पर लटक चुकी थी। मां ने शोर मचाया तो किशोरी का भाई जो कि नलकूप पर था वह मौके पर पहुंचा। उसने आनन-फानन में किशोरी को नीचे उतारा। गांव के निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें