संभल/ओबरी। गोवंशीय पशुओं के कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मौके से गोवंशीय पशु कटान करने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण, कार और बाइक बरामद की।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कार और बाइक के नंबर के माध्यम से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में शनिवार की रात नौ बजे करीब पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की गोवंशीय पशुओं का कटान किया जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को आता देख आरोपी भाग खड़े हुए।
पुलिस ने मौके से गोवंशीय पशुओं के कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, कार और बाइक बरामद की है। आरोपियों की काफी देर तक पुलिस तलाश करती रही लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में लिया है।
अब नंबर के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर चर्चा यह बनी हुई है कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए सांठगांठ करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।