फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रही महिलाओं के कानों से कुंडल खींचे, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के दो गांवों में चारों ने महिलाओं के कानों से कुंडल खींचने की घटना को अंजाम दिया है। घटना उस समय की जब महिलाएं रात में सो रही थीं। महिलाओं के शोर-शराबा करने पर परिजनों की नींद खुल गई। चोरों की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी रेहाना पत्नी जाहिद अपने परिवार के साथ घर में सो रह थी। देर रात चोर घर में घुस आए और कानों से कुंडल व बाली खींचकर भाग गए।
महिला के शोर मचाने पर परिजनों की नींद खुल गई। चोरो का पीछा किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पीड़िता ने बताया कि दो लोग नकाब लगाए हुए थे। जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गांव मछायली की है। जहां नसीमा पत्नी मोहम्मद हनीफ के कानों से कुंडल चोर खींचकर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ सो रही थी। अचानक किसी ने कानों से कुंडल खींच लिए। कानों में दर्द हुआ तो आंख खुल गई। चोर कुंडल लेकर भाग गए। काफी पीछा किया गया। लेकिन चोर हाथ नहीं आए।
पीड़ित महिला ने मढ़न चौकी पुलिस को तहरीर दी है। मालूम हो सप्ताह भर पहले थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर काफूरपुर में भी चोरों ने कुंडल खींचने की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें फात्मा पत्नी लईक और सादकिन के कुंडल खींचे गए थे। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी पर कार्रवाई नहीं की जा सकी। जिसके चलते चोरो के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें