फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर युवक से मारपीट कर चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली के मोहल्ला कुरैशियान में पुरानी रंजिश में एक युवक को कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन लूट ली। घायल ने सात नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला कुरैशियान निवासी मोहम्मद आमिर का आरोप है कि उसके मोहल्ले के कुछ हिस्ट्रीशीटर लोग सुलफा, चरस, गांजा आदि बेचने का काम करते हैं। मोहम्मद आमिर गुरुवार की रात अपने घर के बाहर खड़ा था।
इस दौरान सालिम और सोनू ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगा। आमिर ने यह बात अपने घर पर जाकर परिजनों को बताई। इस दौरान आरोपी घर में घुस आए और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इस दौरान अवैध असलहों से दहशत फैलाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान मोहम्मद आमिर के गले से सोने की चेन खींच ली। फायर की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। जिन्होंने मोहम्मद आमिर को बमुश्किल बचाया। आरोपी जाते जाते कहकर गए कि अगर उसने रंगदारी के तीन लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। मोहम्मद आमिर ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें