फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के लिए फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट्, मामला कोतवाली पहुंचा हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संभल। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने युवती के लिए फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट कर पोस्ट डाल दी। मामला की जानकारी युवती के परिजनों की जानकारी में आया तो वे कोतवाली पहुंच गए। जानकारी होने पर भाजपाई भी कोतवाली पहुंचे और युवती के परिजनों को समझा बुझाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन

नगर एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने मोहल्ले ही एक युवती के लिए फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिए। कमेंट सार्वजनिक हुए तो इसकी जानकारी युवती के परिजनों को भी लग गई। जब उन्हें जानकारी मिली तो वह भड़क गए। रिपोर्ट के लिए वह कोतवाली पहुंचे। तभी युवक पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। मामले का निवटारा कराने के लिए आरोपी युवक के पक्ष से कुछ भाजपाइयों को लेकर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली दोनों पक्षों की पंचायत हुई। काफी देर तक चली पंचायत में युवती के परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और मामले का समझौता करा दिया। कोतवाल बृजमोहन गिरी ने बताया कि रिपोर्ट के लिए तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें