फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस में सीट को लेकर जमकर मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक एक्सप्रेस में सीट को लेकर जमकर मारपीट, रोकी ट्रेन
विज्ञापन

विवाद के बाद चंदौसी के व्यापारी के पक्ष में लामबंद हुई भीड़, एक घंटे तक रुकी रही लिंक एक्सप्रेस
एक पक्ष के समर्थन में आए लोगों ने जीआरपी पर लगाया अभद्रता-मारपीट का आरोप
दोनों पक्षों में विवाद के बाद आपसी बातचीत के बाद हुई सुलह, करीब तीन घंटे रहा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी(संभल)।
ट्रेन में सीट को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई। हंगामे और शोरशराबे के बाद ट्रेन में बैठे यात्री ने मोबाइल से ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। ट्वीट के जरिए जीआरपी चंदौसी सक्रिय हुई। लिंक एक्सप्रेस के कोच संख्या एस फाइव में पहुंची। मारपीट और हंगामा कर रहे दो पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घटना सोमवार को सुबह करीब 10 बजे हुई। बाद में दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया।
चंदौसी के मोहल्ला सुभाष रोड निवासी विष्णु कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार अपने भाई गोपाल शंकर और भाभी संध्या गौतम समेत परिजनों को देहरादून जाने के लिए लिंक एक्सप्रेस में बैठाने के लिए आए थे। लिंक एक्सप्रेस करीब 9:45 बजे स्टेशन पहुंची। गोपाल शंकर अपने परिवार समेत ट्रेन के कोच संख्या एस फाइव में बैठने के लिए सवार हुए। कोच में पहले से यात्रा कर रहे एक परिवार से सीट को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट के बाद हंगामा हो गया। फफूंद से मुरादाबाद जा रहे इलाहाबाद निवासी स्वजीत कुमार गुप्ता ने पूरी घटना की जानकारी ट्वीट कर रेलवे को दे दी। ट्वीट पर मिली जानकारी के बाद स्थानीय जीआरपी पुलिस सक्रिय हो गई। जानकारी देने वाले स्वजीत कुमार गुप्ता और गोपाल शंकर के परिवार को थाने ले आई। हंगामे के चलते लिंक एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। मैंथा व्यापारी विष्णु शंकर ने घटना की जानकारी अपने शुभचिंतकों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में शहर से व्यापारी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। समर्थन में आए लोगों ने करीब एक घंटे तक ट्रेन की चेन पुलिंग कर रोके रखा। थाना जीआरपी पर हंगामा होने लगा। जीआरपी पर महिलाओं और पुरुषों के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया गया। करीब तीन घंटे तक रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने पर हंगामा हुआ। आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


लिंक एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना पर दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए ट्रेन से उतारा गया। दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
-रामकुंवर सिंह, थानाध्यक्ष जीआरपी, चंदौसी।

सीट को लेकर विवाद हो गया। ट्रेन में पहले सही सवार एक युवक ने विवाद की सूचना ट्वीट के जरिए रेलवे को दी। इसके बाद बिना कोई जानकारी किए जीआरपी ने कोच के अंदर आकर हमारे परिवार के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। हमारा पक्ष नहीं सुना गया।
विज्ञापन

-विष्णु कुमार, एक पक्ष

लिंक एक्सप्रेस के कोच संख्या एस फाइव में मुरादाबाद जाने के लिए यात्रा कर रहा था। चंदौसी रेलवे स्टेशन पर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट और हंगामा हो गया। मैंने पूरी घटना की सूचना ट्वीट कर रेलवे को दे दी। जिससे विवाद हुआ था, वह परिवार तो चला गया। मुझ पर बेवजह आरोप लगाकर पार्टी बना दिया गया।
-स्वजीत कुमार गुप्ता, दूसरा पक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें