संभल। जिले को वैक्सीन मिली तो टीकाकरण अभियान तेज हो गया। सोमवार को पूरे जिले में 6626 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। भरोसे का टीका लगवाने के बाद लोगों में उत्साह दिखाई दिया। सभी ने अपने आप को सुरक्षित माना और घरों को गए।
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार का जोर हर किसी को टीका लगाने पर है। इसी के तहत जिले में अभियान चल रहा है।
पिछले दिनों वैक्सीन की कमी हो गई थी तो यह अभियान धीमा पड़ गया था लेकिन अब फिर से तेजी दिखने लगी है। सोमवार को टीका लगाने के जो आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से मिले उन पर गौर करें तो स्थिति काफी बेहतर है।
अभियान के तहत 18 पार वाले 4220 लोगों को प्रथम टीका तो 152 लोगों को द्वितीय टीका लगाया गया। वहीं 1351 को प्रथम जबकि 834 को द्वितीय टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग कलस्ट अभि यान के अंतर्गत टीकाकरण कर रहा है। जिससे जिलेभर के लोगों को जल्द टीका लग सके।