फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने पर महिला को जलाने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संतान न होने पर महिला ने पति और ससुरालियों पर जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। झुलसी हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पुलिस कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के सलखना गांव निवासी युवक और उसके परिवार पर उसकी पत्नी ने संतान नहीं होने पर जान से मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि शादी से अब तक कोई संतान नहीं हुई। आरोप है कि इसी के चलते पति और ससुराल वाले आए दिन मारपीट करते हैं। उसे प्रताड़ित किया जाता है।
बताया कि सोमवार को उसके पति और नंद ने कैरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया, जिसमें वह झुलस गई। महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। महिला ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं नखासा थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें